Press "Enter" to skip to content

Big News-खदान में मुरम भरने गए दो मजदूरों की दबने से मौत, रेस्क्यू कर शवों को निकाला बाहर

शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सुगड़ में आज दोपहर के स

मय खदान में ट्रेक्टर-ट्रॉली से मुरम भरने के लिए गए पोहरी के ग्राम सोनीपुरा के रहने वाले दो मजदूर राजेन्द्र आदिवासी एवं सूरज आदिवासी दब गए। पोहरी थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि उन्हें शाम 6 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पोहरी पुलिस एवं बैराड़ पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों थानों की फोर्स द्वारा जेसीबी की मदद से रेस्क्यू प्रारंभ किया और दोनों मजदूरों के शवों को बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। रेस्क्यू में पोहरी थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, बैराड़ थाना प्रभारी ओपी आर्य सहित दोनों थाने की पुलिस फोर्स की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!