शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के बायपास पर डंपर की टक्कर से सड़क से गुजर रहे वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक पर भादवि की धारा 304 ए का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल दोपहर 12:30 बजे राजपुर बायपास कोलारस के पास डंपर क्रमांक एमपी 30 एच 0367 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए 60 वर्षीय वृद्ध भीमसिंह पुत्र ठाकुरलाल बघेल निवासी रामपुर रोड़ कोलारस में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।






Be First to Comment