दिनारा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: पेट्रोलपंप संचालक के साथ लूट के आरोपियों को चंद घंटों में दबोचा

करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कलोथरा हाईवे पर करैरा के कच्ची गली निवासी बृजेश गुप्ता का का पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप से दिनभर की स्लिक करीब ढाई लाख रुपए एक बैग में भरकर पेट्रोल पंप से रात करीब सवा आठ बजे बाइक से अपने घर जा रहा था तभी कलोथरा तिराहे पर अचानक से अंधेरे में दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बृजेश के सिर पर सरिये से हमला कर दिया और बैग लूटकर ले गए। करैरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और चारों ओर नाकाबंदी कर दी। घटना के बाद से दिनारा थाना प्रभारी आरआर तिवारी भी सक्रिय हो गए और अपने पुलिस बल के साथ बदमाशों की तलाशी में जुट गए। चैकिंग के दौरान दो संदिग्ध को पकड़ लिया जब उनसे पूछताछ की गई तो वह पेट्रोल पंप संचालक से लूट के आरोपी निकले। बताया जा रहा है पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से ढाई लाख रुपए सहित लूट में प्रयोग की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। दिनारा पुलिस द्वारा चंद घंटों में लुटेरों को गिरफ्तार करना एक सराहनीय कार्यवाही है।