करैरा से ठोंकी ताल, उम्मीदवार के रूप में महिला राजकुमारी प्रजापति पर जताई सहमति
शिवपुरी-आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रजापति समाज ने अभी से कमर कस ली है। गत दिवस करैरा में आयोजित प्रजापति समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन में जनसंख्या बल के आधार पर सभी समाज बन्धुओं ने चुनावी हुंकार भरी और मौके पर ही प्रजापति महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रमेश प्रजापति की पुत्रवधु श्रीमती राजकुमारी प्रजापति को सर्वरूप से उम्मीदवार के रूप में सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति ने समाज बन्धुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज समय आ गया है जब प्रजापति समाज अपनी पुरातन माटी कला से बाहर आकर संख्या बल के आधार पर मप्र की कई विधानसभाओं में अपनी धाक रखता है इसलिए हमें इस विधानसभा चुनाव 2018 में बहुतातय संख्या में प्रजापति समाज के उम्मीदवार चाहिए अब वह उम्मीदवार भाजपा-कांग्रेस पार्टी अपने क्षेत्रानुरूप तय करें अन्यथा प्रजापति समाज स्वयं लामबंद्ध होकर संपूर्ण मप्र में अपनी जाति संख्या बल के आधार पर विधानसभा चुनाव लडऩे की रूपरेखा बनाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति ने कहा कि आज करैरा में इतनी संख्या में प्रजापति समाज को देखकर आभास हो रहा है कि हम सब यदि एकजुट हो जाऐं तो आने वाला कल(राजनीति)हमारा होगा और इसकी शुरूआत स्वयं समाज के द्वारा की गई जिसमें प्रजापति महासभा के प्रदेशाध्यक्ष की पुत्रवधु राजकुमारी प्रजापति जो कि दतिया क्षेत्र से होकर एससी-एसटी के तहत जाति प्रमाण पत्र से प्रमाणित है ऐसे में उन्हें समाज ने अभी से उम्मीदवार के रूप में समाज ने अपनी सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन किया है जो आने वाले कल में राजनैतिक स्वरूप में देखने को मिलेगा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में प्रजापति समाज ने जोर-शोर से राजनीति में अपने उम्मीदवार को लेकर नारेबाजी की और फिर सभी ने मिलकर विवाह समारोह में शामिल नव-दांपत्य जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया।






Be First to Comment