Press "Enter" to skip to content

लूटकांड के आरोपियों को एक घंटे में गिरफ्तार करने पर:समाजसेवियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

शिवपुरी। पुलिस की सफलता पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी सुनील कुमार पांडे का समाजसेवियों द्वारा पुष्प गुच्छ बैठकर सम्मानित किया गया। यहां बताना
होगा कि  कल करेरा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप व्यवसायी को गंभीर रूप से घायल करके उसे करीब ढाई लाख लूटकर दो दो अपराधी गायब हो गए थे जिन्हें 2 घंटे के भीतर दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी के नेतृत्व में लुटे हुए रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह सारा काम जिला पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के कुशल नेतृत्व  और मार्गदर्शन तथा उनके द्वारा किए गए व्यक्तिगत प्रयासों का नतीजा है जिसके चलते शिवपुरी पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। जिला शिवपुरी जिला  पुलिस की इस सफलता पर तथागत फाउंडेशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर वेलफेयर मानव वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष संतोष शिवहरे ,परिवार परामर्श केंद्र की ओर से गुप्ता राम के द्वारा आज उन्हें कार्यालय में पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!