Breaking- शिकायतें मिलने पर एसपी ने बदरवास टीआई को किया सस्पेंड

शिवपुरी। पिछले छ:-सात महीने से बदरवास थाने की कमान संभाल रहे बदरवास टीआई सुनील शर्मा को पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे द्वारा सस्पेंड कर लाइनअटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि बदरवास टीआई के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही हैं इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्यवाही की गई है।
इनका कहना है

बदरवास टीआई को शिकायतों के आधार पर सस्पेंड कर लाइनअटैच कर दिया है।

सुनील कुमार पांडे, पुलिस अधीक्षक