पर्यवेक्षक के सामने हंगामा करने पर कांग्रेसियों पर हुई कार्यवाही

शिवपुरी। विगत 14 अप्रैल को शिवपुरी आए कांगे्रस के चुनाव पर्यवेक्षक के सामने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रभारी एवं प्रवक्ता हरवीर सिंह की पूर्व नपा उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पदम काका से कहासुनी हुई थी। इसी मामले में हाईकमान ने प्रवक्ता हरवीर रघुवंशी से जिलाध्यक्ष का प्रभार हरवीर रघुवंशी ने छीनकर बैजनाथ यादव को सौंपा है, वहीं कांग्रेस पार्षद आकाश शर्मा, छत्रपाल गुर्जर, इब्राहिम खां, इरशाद पठान को नोटिस थमाए हैं, साथ ही इन पर संतोषजनक जबाव न देने पर निष्कासित करने की कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोलारस विधायक रामसिंह यादव की मौत के बाद जिला कांग्रेस प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी को जिला कांग्रेस की कमान सौंप दी थी। 14 अप्रैल को चुनाव पर्यवेक्षक मोहन सिंह राठौर व अमिताभ हरसी संगठन के पदाधिकारियों के बारे में रायशुमारी करने के लिए शिवपुरी आए थे। इस दौरान उत्तर ब्लॉक के कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी जिसमें दक्षित ब्लॉक के कार्यकर्ता आ गए और आपस में भिड़ गए। इसी मामले को लेकर पाँच कांग्रेसियों के खिलाफ उक्त कार्यवाही की गई है।






Be First to Comment