शिवपुरी। अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा द्वारा शनिवार को मुखबिर की सूचना पर से

ग्राम जयनगर में दबिश देकर पालसिंह पुत्र श्यामलाल बघेल उम्र 36 वर्ष निवासी पारागढ़ के कब्जे से दो पेटी मसाला शराब कीमत 7 हजार रुपए जब्त की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




