Press "Enter" to skip to content

भीषण गर्मी में नौनिहाल स्कूल जाने को मजबूर, डीएम द्वारा छुट्टी घोषित करने के आदेश का इंतजार

शिवपुरी। इन दिनों आसमान से तेज धूप बरस रही है और लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं, वहीं इस भीषण गर्मी में नौनिहाल स्कूल जाने को मजबूर हैं। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और लोग तेज धूप से झुलस रहे हैं लेकिन फिर भी छोटे बच्चे इतनी गर्मी में स्कूल जा रहे हैं और दोपहर 1 बजे तक घर लौट रहे हैं। ऐसे में उनकी सेहत पर भी असर पड़ रहा है। अब गर्मी को देखते हुए अभिभावकों को जिला कलेक्टर द्वारा कक्षा 1 से 8 वीं तक के बच्चों की छुट्टी घोषित करने के आदेश का इंतजार है। तेज गर्मी के कारण अभिभावक कई दिनों से स्कूल बंद करने की मांग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर द्वारा कक्षा 1 से 8 वीं तक के बच्चों का अवकाश घोषित किया था।

तापमान बढऩे से मरीजों की संख्या बढ़ी

भीषण गर्मी व लू के थपेड़े लोगों को बीमार करने लगे हैं। तेज धूप में निकलने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल में हीट स्ट्रोक से पीडि़त मरीजों की भीड़ लगी हुई है। अस्पताल में इन दिनों हीट स्ट्रोक के साथ वायरल, पेट दर्द और उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल शिवपुरी में इन दिनों बुखर, उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

तापमान में होगी लगातार बढ़ोत्तरी

रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियम, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। मौसम के जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी जिससे लोग गर्मी से प्रभावित होंगे।

आने वाले सात दिनों का तापमान इस प्रकार है

दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 38 23
मंगलवार 39 24
बुधवार 41 26
गुरूवार 42 27
शुक्रवार 42 27
शनिवार 42 27
रविवार 41 26
नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।


बच्चों की छुट्टी के लिए आप ने सौंपा ज्ञापन

गर्मी के मौसम में छोटे-छोटे बच्चे गर्मी की झुलस से परेशान है इसलिए ऐसी भीषण गर्मी में ही बच्चों की छुट्टियां की जावे उक्त बात कही एड.पीयूष शर्मा ने जिन्होंने कलेक्टर को इस मामले में ज्ञापन सौंपा और इस ज्ञापन पर शीघ्र कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। वहीं कलेक्टर के इस आश्वासन पर डॉ.सक्सैना ने आभार प्रकट किया कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के द्वारा इस भीषण गर्मी में बच्चों के अवकाश को लेकर उचित कदम उठाए जाने की बात कही। इस दौरान सत्येन्द्र श्रीवास्तव ने स्कूल संचालकों को इस शिक्षण व्यवस्था के लिए दोषी ठहराया जो कि अप्रैल माह में भीषण गर्मी के बाबजूद भी अपनी स्कूली दुकानें चला रहे हैं।
वहीं एड.पीयूष शर्मा ने भरोसा दिलाया कि जब भी मप्र में आप पार्टी की सरकार आएगी तब मप्र में 20 प्रतिशत खर्च सरकार शिक्षा पर करेगी और बच्चों को उचित शिक्षण व्यवस्था व गर्मी में तपने से राहत प्रदान करने जैसे अनेकों कार्य किए जाऐंगें। वहीं आप नेता विपिन शिवहरे ने इस मप्र सरकार की उद्योग नीति बताया कि बच्चे गर्मी से झुलस रहे है और मप्र सरकार को बच्चों की परवाह नहीं यही कारण है कि भीषण गर्मी में भी बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है।
आम आदमी पार्टी जिला शिवपुरी और पालक संघ ने कलेक्टर शिवपुरी को शिकायत पत्र दिया की शिवपुरी जिले मे पारा 42 के पार हो जाने और लगातार बाच्चों मे उल्टी, दस्त, डायरिया और बुखार की शिकायते बढऩे के बाबजूद जिले के स्कूल प्रशासन अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। स्कुलों मे विजली कटोती के चलते पंखे भी नहीं चल रहे हैं।

कलेक्टर शिवपुरी को ज्ञापन देने वालों मे प्रमुख रुप से आप जिला संयोजक एड.पीयूष शर्मा, पालक संघ के अध्यक्ष सतेन्द्र श्रीवस्ताव, आप जिला सचिव डॉ.जी.एस. सक्सेना, वि.सभा.प्रभारी विपिन शिवहरे, जिलो एससीएसटी प्रकोष्ठ संयोजक सतीस खटीक, प्रचार अभियान समिति संयोजक अमित योगी, मजदूर संगठन संयोजक पूरन सेन, जनसंपर्क प्रभारी राजकुमार त्यागी, आप आटो यूनियन संयोजक शब्बीर खान, रणबीर सिंह और अभिभावक शामिल रहे।                                                                                                         इनका कहना है

बच्चों के स्कूल की छुट्टी करने का अधिकार मेरे अधीन नहीं है। इस संदर्भ में हम शासन को सूचित कर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।                                                                                                                           तरुण राठी, कलेक्टर शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!