Press "Enter" to skip to content

दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की दर्दनाक मौत, कटर से काटकर शव को निकाला बाहर, चार घायल

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एबी रोड कुल्हाड़ी पर दो ट्रकों में जबर्दस्त भि

ड़ंत हो गई जिसमें एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उक्त ट्रक की स्टेयरिंग में फंसकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक के शव को पुलिस द्वारा कटर की मदद से बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार अब्दुल रहमान बम्बई से अपने ट्रक क्रमांक यूपी 78 बीटी 5608 को लेकर कानपुर जा रहा था इसी दौरान उसने अपने दोस्त रगीर अहमद, आरोन नसन, वसीम अहमद, जब्बार अली को बिठा लिया और कहा कि मैं चल रहा हूं तो तुम बेकार में किराया क्यों खर्च कर रहे हो। कानपुर जाते समय जब सुबह उनका ट्रक बदरवास क्षेत्र के एबी रोड कुल्हाड़ी पहुँचा तो ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 0445 टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक क्रमांक यूपी 78 बीटी 5608 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें चालक अब्दुल रहमान की फंसकर दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके चारों दोस्त घायल हो गए। घटना की जानकारी लगने पर बदरवास पुलिस मौके पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद कटर से काटकर घायल एवं मृतक को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं मृतक के शव को पीएम के लिए भेजकर प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!