
शिवपुरी। ग्वालियर इंदौर इंटरसिटी को रतलाम तक बढ़ा दिया गया। अब यह ट्रेन ग्वालियर से चार दिन रतलाम और भिंड से 3 दिन रतलाम के लिए चलेगी। यह ग्वालियर, भिंड, रतलाम ट्रेन कहलाएगी।
जानकारी के मुताबिक रतलाम से ग्वालियर गाड़ी नं. 11125 सोम, बुध, गुरू व रविवार को ग्वालियर के लिए तथा गाड़ी क्र. 21125 मंगल, शुक्र और शनिवार को भिंड के लिए शाम 5 बजे रतलाम से चलेगी, जो बडनगर 5.52, फतेहाबाद 6.25 तथा इंदौर 7.49 बजे पहुंचेगी। वहां ग्वालियर एवं भिंड के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी क्रमांक 11126 सोम, मंगल, गुरू व शुक्रवार ग्वालियर से चलकर प्रात 7.55 बजे इंदौर पहुंचकर 8.20 पर रतलाम के लिए प्रस्थान कर फतेहाबाद 9.11, बडनगर 9.45 बजे होते हुए 10.45 बजे रतलाम पहुंचेगी। गाड़ी क्र. 21126 बुधवार, शनिवार, रवि को भिंड से चलकर इसी समय पर इंदौर होते रतलाम पहुंचेगी। 24 डिब्बे की इस ट्रेन में झांसी के लिए भी डिब्बे लगेंगे। इन दोनों ट्रेनों का परिचालन 23 अप्रैल से होगा।




