प्रेम प्रसंग के चलते बालिका घर से गायब, मामला दर्ज

शिवपुरी। खनियांधाना में रहने वाली 14 वर्ष की बालिका 20 अप्रैल की शाम को घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने बालिका की खोजबीन की तो पता चला कि उनकी लड़की को खनियांधाना का ही रहने वाला राजू केवट बहला फुसलाकर भगा ले गया है। बताया जाता है कि दोनों का काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बालिका के पिता की रिपोर्ट पर से पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।