Press "Enter" to skip to content

कम्पाउण्डर के साथ बंदी ने की मारपीट, मामला दर्ज

जिला जेेल में दवा वितरित करते आरोपी ने दिया घटना को अंजाम

शिवपुरी। जिला जेल में बीते रोज बंदियों को दवा वितरित कर रहे कंपाउडर के साथ जेल में बंद एक कैदी ने मारपीट कर दी और उसे पकड़कर जमीन पर फेंक दिया जिससे उसकी कमर में गंभीर चोट आई है। बाद में आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद जेल स्टाफ ने आरोपी को पकड़ा और उसे बैरक में ले जाकर बंद कर दिया। इस घटना की शिकायत पीडि़त कंपाउडर राकेश कुमार मांझी ने कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की शाम 6:30 बजे राकेश पुत्र रमेश प्रसाद मांझी जेल में बंद कैदियों को दवा वितरित करने पहुंचा था। जिस समय वह बैरक नम्बर 3 के पास पहुंचा तभी वहां बंद कैदी विजय उर्फ कट्या ने उसे रोक लिया और उससे कहा कि इस दवा से उसकी खुजली बंद नहीं हो रही है जिस पर कंपाउडर राकेश ने उससे कहा कि इस संदर्भ में वह डॉक्टर से सलाह लें। बस इसी बात पर कैदी सनक गया और उसने बिना कुछ सोचे समझे ही राकेश को पकड़ लिया और उसे उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे राकेश की कमर में चोट आ गई और वह उठ नहीं सका। इसके बावजूद भी आरोपी ने उसकी मारपीट जारी रखी। यह देख जेल स्टाफ वहां पहुंचा जिन्होंने आरोपी को पकड़कर बैरक में बंद किया और घायल कंपाउडर को उठाकर अस्पताल ले गए। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!