Press "Enter" to skip to content

पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने लूट का पर्दाफाश करने वाले पुलिसकर्मियों का किया सम्मान

शिवपुरी। बीते रोज करैरा में पेट्रोल पंप संचालित करने वाले ब्रजेश गुप्ता पर जानलेवा हमला कर लूटपाट करने वाले आरोपियों को पकडऩे में महती भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों का आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित एक समारोह के दौरान जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने सम्मान किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर गांधी और सचिव तरूण अग्रवाल के साथ संरक्षण मुकेश जैन, संजय लूनावत, अमन अग्रवाल, पुनीत जैन सहित पीडि़त परिवार के सदस्य मौजूद रहे। जिन्होंने पुलिसकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। काय्रक्रम में जिला पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर गांधी ने पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, करैरा एसडीओपी बीपी तिवारी, दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी सहित उन आठ पुलिसकर्मियों को शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए बदमाशों को घटना के एक घंटे में अपनी गिरफ्त में ले लिया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12:30 बजे तक चला। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!