Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर: प्रतिष्ठित राजनैतिक दल के संगठन मंत्री को जिला सदर के घर पर उसी दल के नेता ने गालियों से नवाजा

जिला सदर मूकदर्शक की भूमिका सिर्फ औपचारिकताएँ पूरी करते आए नजर

शिवपुरी। राजनैतिक दलों के हाईकमान भले ही दलों में एकता की हुंकार भरते हों, लेकिन दलों के नेताओं में चुनावों के समय आने वाली खटास किसी न किसी रूप में लोगों के सामने आ ही जाती है फिर चाहे यह दल अपनी एकता की ढोल कितने भी जोर से पीटें। 
हम आपको बता दें कि शिवपुरी जिले के राजनैतिक गलियारों में एक घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का बाजार गरमाया हुआ है वह घटनाक्रम एक प्रष्ठित राजनैतिक दल से जुड़ा हुआ है जो दल अपनी मर्यादा और उसूलों पर चलने का सदा ही दावा करता करता है। विगत दिनों दल के जिला सदर के घर पर अनायास कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें दल से संबंधित छुट भैय्ये से लेकर आलाकामन से जुड़े नेजाजियों ने भी शिरकत की। प्रदेश में विगत समय हुए उपचुनाव में कई इच्छुक नेता जो टिकिट की दौड़े में तो और उन्हें टिकिट नहीं मिला तो उनके मन में कहीं न कहीं पार्टी के कर्ताधताओं के प्रति खुन्नस थी। ऐसे ही एक नेताजी जो एक विशेष खैमे से जुड़ेे हैं जिनका एक बड़ा वोट बैंक भी है और जिन्हें टिकिट की उम्मीद भी, लेकिन नहीं मिलने पर से मन में अपनी पीड़ा छुपा कर बैठे थे, मौका पाते हुए उन्होंने दल के संगठन मंत्री पर गालियों की ऐसी बौछार की, कि देखते ही हड़कंप जैसी स्थिति निर्मित हो गई। खासबात यह थी कि यह घटनाक्रम कहीं और नहीं हुआ बल्कि ऐसे नेता जी के घर पर हुआ जिनके हाथ में पार्टी की बागडोर है। वह भी सिर्फ मूकदर्शन की भूमिका में मौन स्वीकृति देते हुए नजर आए, अपने पद की छोड़ी बहुत मर्यादा को बचाने के चक्कर में औपचारिकताएँ पूर्ण करने के लिए मध्यस्थता करते नजर आए। घटना के बाद से ही राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है, जहाँ देखो वहाँ सिर्फ इसी बात की चर्चा सुनने को मिल जाती है। 

अपने ही घर पर नहीं बना पाए अनुशासन तो अन्यत्र की बाते ही…..

जिस जिला सदर के कंधों पर पूरे दल की बागडोर होती है वही जिला सदर पर पार्टी के अनुशासन को अपने ही घर पर खुद के सामने तार-तार होने से नहीं रोक पाए तो अपना कल्पना कीजिए कि अन्यत्र वह कैसे अनुशासन को बनाए रखते होंगे।

क्या मिलेगी कोई बड़ी कार्यवाही देखने को?

हाल ही में एक अन्य बड़े दल में अनुशासनहीनता करने वालों पर पार्टी हाईकमान द्वारा कार्यवाही की गई है। अब देखना है इस अन्य दल के सबक लेकर यह प्रतिष्ठित दल भी कोई कार्यवाही करता है या सिर्फ मामले को दबाने में ही पूरी ताकत झोंकने का प्रयास करेगा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!