Press "Enter" to skip to content

साढ़े पांच लाख श्रमिकों का हुआ पंजीयन

शिवपुरी। कलेक्टर तरूण राठी ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन हेतु जिले में किए जा रहे कार्य के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में अभी तक साढ़े पांच लाख से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। पंजीकृत श्रमिकों के नाम की सूची का वाचन दो मई को ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ग्राम सभाए एवं शहरी क्षेत्रों में वार्ड सभाओं के माध्यम से जनसामान्य के समक्ष किया जाएगा। शेष रहे गए श्रमिकों के भी पंजीयन करने की कार्यवाही करें।
कलेक्टर राठी ने जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में संचालित रोजगार मूलक कार्यों की जनपद पंचायतवार समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसी ग्राम पंचायतें जिसमें कोई भी रोजगार मूलक कार्य शुरू नहीं किया गया है, उन ग्राम पंचायतों के उपयंत्री का 7 दिवस का वेतन राजसात करने एवं संबंधित रोजगार सहायक के विरूद्ध कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम में कम से कम एक जलसंरक्षण एवं संवर्धन का कार्य भी शुरू करें। इन जल संरचनाओं में वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पानी का संग्रहण हो सके। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों की प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य में भी गति लाए। शौचालय निर्माण हेतु पूर्व में ही उपयंत्री की भी जवाबदेही सुनिश्चित की गई है, लेकिन ऐसे उपयंत्री एवं ब्लॉक कॉर्डिनेटर जो शौचालय निर्माण में रूचि नहीं ले रहे है, उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसके लिए उपयंत्रियों की  समीक्षा बैठक 24 अप्रैल को शाम 06 बजे आयोजित करने के जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!