पुरूषों से ज्यादा काम करती हैं महिलायें:शाक्यवार

शिवपुरी। ग्राम राजा की मुढेंरी में आयोजित नाबार्ड की एल.ई.डी.पी परियोजना के शुभारंभ अवसर पर मध्यॉचल ग्रामीण बैक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चौहान ने कहा कि संस्था जतन उजाला सेवा संस्था ने 150 महिलाओं का चयन नाबार्ड की एल.ई.डी.पी परियोजना के अंतर्गत किया है और इनके सयुक्त देता समूह बनायें है इनको मध्यॉचल ग्रामीण बैक से जोडा जायेगा और उतकृष्ट कार्य के लिये संम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही बताया कि बैंक से हमेशा अपने संबंध अच्छे बनाये रखें ।
उप संचालक कृषि आर.एस शाक्यबार ने कहा कि कृषि को लाभ का धंदा बनाने में यह अनूठा प्रयास है महिलायें हर क्षेत्र में आगे वढ रही है और कृषि के क्षेत्र में यह पुरूषों से ज्यादा काम करती है कृषि विभाग हमेशा से कृषकों के साथ रहा है और आगे भी रहेगा हम हमेशा आपके साथ है। साथ ही उन्होने कहा कि आज आप 150 है और इसकी संख्या बढती रहना चाहिये और साथ ही कृषि विभाग की अन्य महत्वकाक्षी योजनायों पर भी चर्चा की।
डी.डी.एम. नाबार्ड जिला शिवपुरी ने कहा कि इस परियोजना का संचालन जतन उजाला सेवा संस्था शिवपुरी कर रही है जिन 150 बहनों को इस परियोजना के तहत जोडा गया है जिनको प्रोपर ट्रेनिंग दी जायेगी और इन को ऋण उपलव्ध कराकर बकरी पालन से जोडा जायेगा साथ ही उनको एक्सपोजर विजिट पर भी ले जाया जायेगा। संस्था पूरी ट्रेनिंग से लेकर रख रखाव व अन्य गतिविधियों तक पूरे एक वर्ष तक पूरा पूरा सहयोग करेंगी परन्तु आपसे यह अपेक्षा की जाती हे कि आप लोग बकरी पालन के अपने काम को येसा बढायेें कि लोग आपके बकरी पालन से सीखने आये। बी.डी. गुप्ता मध्यांचल ग्रामीण बैक प्रधान कार्यालय सागर ने कहा कि महिलाओं के इस प्रयास का में तह दिल से सम्मान करता हूॅ और ये में उम्मीद करता हॅू कि ये कदम अव रूकना नही चहिये लगातार प्रगति की और अग्रसर हो और बैंक हमेशा आपके साथ है और रहेगा। महेश शर्मा लीड बैंक ऑफीसर भारतीय स्टेट बैंक शिवपुरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह अपने आप में वह तागत है कि असंभव को संभव बनादें और आपकी संख्या तो 150 है मुझे उम्मीद ही नही पूरा बिस्वास है कि आप सभी की सफला जरूर मिलेगी आर.सी महावले सेवा निबृत अधिकारी पशुपालन विभाग शिवपुरी ने बताया कि अभी तक का मेरा 40 साल का अनुभव रहा है कि बकरी पालन एक येसा व्यावसाय है जिसमें एक बर्ष के अन्दर ही अपनी रकम को दुगना कर सकते है यह चलता फिरता ऐ.टी.एम. है जिसका उपयोग आप कभी भी कर सकते है। दीपेन्द्र सिंह पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत मुढेंरी ने बताया कि इस परियोजना से महिलाओं और उनके परिवार की आर्थिक स्थ्तिी सुधरेगी और स्वयं अपना रोजगार स्थापित कर पायेगी। संस्था जतन उजला सेवा संस्था से अशोक शर्मा राहुल सिकरवार प्रदीप शर्मा, ऋषि कुमार गोलू ने सभी का आभार व्यक्त किया।






Be First to Comment