
शिवपुरी। प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान आज 173 आवेदकों की समस्याओं को सुना। जिलाधीश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एसडीएम शिवपुरी एल.के.पाण्डे, डिप्टी कलेक्टर प्रदीप सिंह तोमर ने आवेदकों की समस्याओं को सुना।
जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक की समस्या को पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनकर निराकरण की कार्यवाही की। इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को आवेदन पत्र निराकरण करने के भी निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुख्य रूप से पेयजल की व्यवस्था, खाद्यान्न पर्ची, बीमारी का उपचार, गरीबी रेखा के बीपीएल कार्ड, बिजली बिल, राजस्व प्रकरण, कुटीर, जमीन विवाद आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।






Be First to Comment