कलेक्टर राठी ने ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित पंचायतराज दिवस के कार्यक्रमों में लिया भाग

शिवपुरी। भारत सरकार के निर्देशानुसार पूरे देश सहित जिले में संचालित ग्राम स्वराज अभि

यान के तहत आज 24 अप्रैल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (पंचायतराज संचालनालय) द्वारा ”राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस” का आयोजन किया गया। कलेक्टर तरूण राठी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन ने जिले में राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस पर ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने शिवपुरी जनपद की ग्राम चांड, नरवर के फूलपुर में आयोजित राष्ट्रीय पंचायतराज दिवस पर तालाब के जीर्णोद्वार कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को जलसंरक्षण, स्वच्छता रखने, शौचालयों का निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित होने वाले आवास, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिए जाने वाले नि:शुल्क गैस कनेक्शन सहित पंचायतीराज व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत 28 अप्रैल 2018 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग (संचालन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण) एवं सौभाग्य योजना के सहयोगी ऊर्जा विभाग द्वारा ”ग्राम स्वराज दिवसÓÓ, 30 अप्रैल 2018 को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ”आयुष्मान भारत दिवस”, 30 अप्रैल 2018 को किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा ”किसान कल्याण दिवसÓÓ, 05 मई 2018 को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं सहयोगी तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विभाग द्वारा ”आजीविका दिवस” मनाया जाएगा।