Press "Enter" to skip to content

सीआईएटी स्कूल का दीक्षांत परेड समारोह कल

शिवपुरी- सीआरपीएफ सीआईएटी स्कूल परिसर में कल  25 अप्रैल को दीक्षांत
परेड समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे आई.जी. सीआरपीएफ होंगें जिनकी मौजूदगी में परेड होगी और मुख्य अतिथि श्री पाण्डे द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी और इन जवानों को अपने संबोधन के माध्यम से संबोधित किया जाएगा। दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होने वाले सीआईएटी स्कूल सीआरपीएफ शिवपुरी में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले जवान अपने पद व गोपनीयता की शपथ लेंगें। कार्यक्रम की शुरूआत प्रात: 7:30 बजे से होगी जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा और इस प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी जवान व अधिकारी-कर्मचारी पुरूस्कृत किए जाऐंगें। सीआरपीएफ सीआईएटी स्कूल द्वारा आमंत्रित अतिथिद्वयों से निर्धारित समय के पूर्व पहुंचने का आग्रह किया गया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!