शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुराना बस स्टेण्ड के पास जुए के फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने यहां से सदरूद्दीन पुत्र हसीनुद्दीन 40 साल निवासी संजय कॉलोनी शिवपुरी, अख्तर पुत्र शहजाद खान 42 साल निवासी फिजीकल थाने के पीछे, चाँद पुत्र पिन्टू खान 42 साल निवासी कमलागंज घोसीपुरा, हेतराम पुत्र कल्लू कुशवाह 50 साल, गोपाल पुत्र ताराचन्द रावत 32 साल निवासी कांकर सतनवाडा, मुंशी पु. मन्नू रावत निवासी सिद्धेश्वर कॉलोनी शिवपुरी को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 940 रुपए नगद सहित एक ताश की गड्डी जब्त की।






Be First to Comment