शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्राम बड़ौदी में जिला जेल के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान पीआईयू के अभियंताओं से स्टेपवाय किए जाने वाले कार्यों की भी जानकारी ली। उन्होंने जिला जेल के बाहर पूर्व में स्थित तालाब के गहरीकरण किए जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर तरूण राठी, विधायक पोहरी प्रहलाद भारती, पीआईयू एवं जेलर दिलीप सिंह सहित जेल के अधिकारी साथ थे।






Be First to Comment