
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, गाँजा, आपराधिक लोगों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में सिरसौद थाना प्रभारी सुरेश शर्मा द्वारा 20 हजार रुपए कीमत के गाँजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सुरेश शर्का को आज शाम 4 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मुढेरी का रहने वाला श्रीकृष्ण पुत्र रज्जनलाल शर्मा अवैध रूप से मुढैरी में रोड किसाने सरकारी गोदाम के सामने गाँजे का विक्रय कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर से सिरसौद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुँचकर दबिश दी तो आरोपी के कब्जे से एक झोला में 750 ग्राम गाँजा मिला जिसकी कीमत 20 हजार रुपए आँकी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी सुरेश शर्मा, प्रआ महराज सिंह, आर. संतोष वैस, राजकुमार, चालक आर. राघवेन्द्र, सोनू रजक, रवि नरवरिया की मुख्य भूमिका रही।






Be First to Comment