
शिवपुरी। शिवपुरी दौरे पर आई स्थानीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जब सर्किट हाउस में थी तभी पिछोर की रहने वाली कु. खुशी लोधी पुत्र स्व. राकेश लोधी अपने दादाजी के साथ केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से मिली। खुशी लोधी ने यशोधरा राजे सिंधिया को बताया कि उसकी स्पोट्र्स में रुचि है और उसे खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी मिल चुका है, लेकिन आर्थिक स्थिति के अभाव में वह अपने खेल में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं। खुशी लोधी की बात को सुनकर यशोधरा राजे सिंधिया ने उसे 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। केबिनेट मंत्री राजे ने कहा कि तुम टैलेंट दिखाकर खेल अकेडमी में प्रवेश ले सकती है जिसमें टैलेंट के आधार पर प्रवेश होता है। यहाँ बताना होगा कि खुशी लोधी के माता-पिता नहीं है और उसका पालन पोषण उसके दादाजी करते हैं, लेकिन वह भी बुजुर्ग हैं। बताया जाता है कि खुशी लोधी के स्व. पिता कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे।






Be First to Comment