शिवपुरी। करैरा एवं रन्नौद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से महिला सहित दो

आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 130 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
करैरा थाना प्रभारी प्रदीप वाल्टर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बेरखेड़ा में अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है जिस पर से पुलिस ने दबिश देकर भूरी पत्नी पप्पू उर्फ कुवर पाल कंजर के कब्जे से 70 लीटर कच्ची शराब कीमत 12500 रुपए जब्त की। वहीं रन्नौद पुलिस ने बेदमऊ रोड तालाब के पास से चंद्रभान सिंह पुत्र गोटी गुर्जर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम वेदमऊ के कब्जे से नीले रंग की प्लास्टिक की दो केनों में 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पकड़ी गई शराब की कीमत 6 हजार रुपए आंकी गई।






Be First to Comment