खेत पर बने घर से 50 हजार की चोरी

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम काजीखेड़ा में तोफान सिंह पुत्र रामप्रसाद लोधी उम्र 30 वर्ष का खेत पर कमरा बना हुआ था। विगत 21-22 अप्रैल की रात्रि घर पर कोई नहीं था तभी चोरों ने मौका पाकर सूने घर पर धाबा बोल दिया और घर में रखे सोने-चाँदी के जेवरात कीमत 50 हजार रुपए चोरी कर ले गए। जब तोफान सिंह वापस गाँव लौटकर आया तो चोरी की जानकारी लगी। तोफान सिंह को संदेह है कि उसके यहाँ पर गाँव के ही रहने वाले कल्ला लोधी, मुकेश लोधी और चरण सिंह लोधी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फरियादी की शिकायत पर से पुलिस ने तीनों संदेहियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।