
शिवपुरी। कल रात एक बजे झांसी तिराहे पर खंभे से टकराकर मोटरसाइकिल सवार युवक अमर यादव निवासी झींगुरा हाउसिंग कॉलोनी की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर मृतक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था। जिसे चोट नहीं आई है, लेकिन दुर्घटना के बाद वह अचानक वहां से गायब हो गया। मृतक को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे ग्वालियर रैफर किया, परंतु मोहना के निकट युवक अमर यादव ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अमर यादव शिवपुरी में फोटोग्राफी का कार्य करता था। कल रात एक बजे वह अपने तीन अन्य मित्रों के साथ बड़ौदी से शिवपुरी आ रहा था। उसके दो मित्र दूसरी मोटरसाइकिल पर थे और वह पीछे आ रहे थे। रात्रि में बताया जाता है कि तेज गति के कारण उसकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई और डिवाइडर से टकराकर मोटरसाइकिल स्लिप होकर खंभे से जा टकराई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मृतक के सिर में गंभीर चोट लगी और वह अचेत हो गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने डायल 100 बुलाकर अमर को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा।






Be First to Comment