Press "Enter" to skip to content

भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्र.2 की नवीन कार्यकारिणी घोषित

-वीर मुकेश जैन पत्रकार अध्यक्ष एवं राजेश जैन बंटी बने सचिव 

शिवपुरी । समाज सेवा क्षेत्र में अग्रणी समाजसेवी संस्था भारतीय जैन मिलन क्षेत्र-2 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नवीन कार्यकारिणी में वर्ष 2018-19 के लिए वीर मुकेश जैन पत्रकार को अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि सचिव का दायित्व अतिवीर राजेश जैन (गोरमी) को दिया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती निर्मल जैन उपाध्यक्ष पदम जैन  एवं राजीव जैन एडवोकेट को बनाया गया है। नव नियुक्त अध्यक्ष मुकेश जैन पत्रकार एवं सचिव राजेश जैन बंटी ने भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, महामंत्री नरेश जैन देहरादून, महामंत्री (प्रशासन) नरेन्द्र जैन, राजकमल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अतिवीर महेन्द्र जैन एडवोकेट, प्रवीण गंगवाल, उपाध्यक्ष बालचन्द्र जैन, ऋषभ जैन का आभार व्यक्त किया। श्री जैन ने कहा कि भारतीय जैन मिलन की स्थापना 2 मई 1966 को देहरादून से शुरू होकर आज पूरे देश में जैन मिलन का परचम लहर रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन एवं क्षेत्रीय मंत्री राजेश जैन बंटी ने क्षेत्र क्र. 2 की सभी 90 शाखाओं को निर्देशित किया है कि भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस 2 मई पर ज्यादा से ज्यादा कार्य करें पूर्व शाखा अध्यक्ष, मंत्री का सम्मान, समाज से विशिष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी का सम्मान करें। जिले भर में 90 शाखायें कार्यरत हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!