Press "Enter" to skip to content

महिला को बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी ने चार साल तक किया दुष्कर्म

आरोपी की प्रताडऩा से तंग विरोध करने पर पति पत्नि के साथ की मारपीट

शिवपुरी। करैरा के ग्राम सिल्लारपुर में एक विवाहित महिला के साथ लगभग 4 साल से दबाव बनाकर बलात्कार करने वाले आरोपी ने महिला के विरोध करने पर बीते रोज उसकी और उसके पति की मारपीट कर दी। जिससे तंग आकर पीडि़ता ने आरोपी की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 376, 450, 506, 323 और 341 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 
पीडि़त महिला कलावती (परिवर्तित नाम) ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 10 नवम्बर 2014 को आरोपी हरिकृष्ण पुत्र सदाराम लोधी निवासी सिल्लारपुर ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन उसने लोक भय के चलते उक्त घटना की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई। जिसका फायदा आरोपी चार साल से उठा रहा था और उसे बदनाम करने की धमकियां देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। विगत माह 21 मार्च को भी आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बीते 18 अप्रैल को जब वह अपने पति के साथ पड़ोस में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी जहां रास्ते में उसने दोनों को रोक लिया और उसके साथ संबंध बनाने की जिद करने लगा। जब आरोपी की इन हरकतों से तंग आकर उसने उसका विरोध किया तो उसने दोनों के साथ मारपीट कर दी और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। रोज-रोज की इस समस्या से तंग आकर कल वह थाने पहुंची और उसने रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!