Press "Enter" to skip to content

कांग्रेस के चार कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बनाने पर केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कटाक्ष करते हुए कहा- ऐसा तो लालू और मुलायम की पार्टी में भी नहीं होता

शिवपुरी। केंद्रीय ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शिवपुरी जिले के करैरा में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। अपने दौरे के दौरान श्री तोमर ने मंगलामाता मंदिर ग्राम दिहायला में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने मप्र कांग्रेस में संगठनात्मक स्तर पर हुए परिवर्तन पर चुटकी लेते हुए कहा कि मप्र कांग्रेस में ऐसा पहली बार हुआ है कि चार-चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हों। उन्होंने इसे कांग्रेस की हताशा बताते हुए कहा कि इस बात को जनता समझ रही है। श्री तोमर ने कांग्रेस में हुए इस परिवर्तन के बारे में कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा तो लालू और मुलायम की पार्टी में भी नहीं होता कि वहां पर चार- चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाते हो लेकिन कांग्रेस में ऐसा हो रहा है। कार्यक्रम में मप्र की शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए श्री तोमर ने कहा कि जब से मप्र में शिवराज सरकार आई है तब से शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई व परिवहन सहित हर क्षेत्र में विकास हुआ है। पहले मप्र को बीमारू राज्य गिना जाता था लेकिन आज हर क्षेत्र में विकास की रफ्तार बढ़ी है। तोमर ने आज करैरा विधानसभा के कई ग्रामों में विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों में भाग लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!