शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरूद्वारा के सामने एबी रोड पड़ोरा पर कंटेनर क्रमांक एचआर 38 क्यू 3844 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए अमित उर्फ नीलू पुत्र बृखभान सिंह तोमर उम्र 32 वर्ष निवासी जगतपुर कोलारस में टक्कर मार दी। दुर्घटना में आई चोटों से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




