इष्ट मित्रों और शुभचिंतकों ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

शिवपुरी। मूल रूप से सिरसौद शिवपुरी निवासी तन्मय वशिष्ठ शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी परीक्षा में 215वीं रैंक प्राप्त कर शिवपुरी जिले का नाम को रोशन किया है। यूपीएससी में चयन होने पर शिवपुरी में खुशी का वातावरण है और तन्मय को इष्ट मित्रों तथा शुभचिंतकों ने हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। तन्यम वशिष्ठ के चाचा अरूण शर्मा एडवोकेट हैं।
26 वर्षीय मेघावी तन्मय शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा अशोकनगर में नेत्र सहायक के पद पर पदस्थ हैं और उनकी मां कल्पना शर्मा हैं जिन्होंने तन्मय को कलेक्टर बनाने का सपना संजोया था। तन्मय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दमोह से प्राप्त की और बॉम्बे से उन्होंने आईआईटी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्हें अमेरिका के इन्वेस्टमेंट बैंक ने 36 लाख रूपए सालाना पैकेज में दिल्ली में पदस्थापना दी। तन्मय ने आईएएस परीक्षा में अपने बड़े भाई राहुल आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में पढ़ाई की। जबकि गाजियाबाद में डिप्टी मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। अपनी रैकिंग के आधार पर तन्मय का या तो आईएएस अथवा आईपीएस में चयन होगा। उनके चयन पर समाजसेवी डॉ. रामकुमार शिवहरे, रविंद्र शिवहरे, संतोष शिवहरे, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. स्वरूप नारायण भान, एड. अरुण शर्मा, जितेंद्र धाकड़, आनंद धाकड़, लक्ष्मीनारायण धाकड़, सतेंद्र सक्सेना भूपेन्द्र नामदेव आदि ने बधाई देते हुए तन्मय के उज्जवल भविष्य की कामना की है।






Be First to Comment