शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम साखनौर में रहने वाला लक्ष्मीनारायण पुत्र बादाम प्रजापति उम्र 14 वर्ष विगत 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से घर से बिना बताए गायब हो गया। परिजनों ने उसकी सभी संभव स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो कोलारस थाने पहुँचकर लक्ष्मीनारायण के बड़े भाई संजीव ने शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।बड़े भाई ने लिखाई छोटे भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम साखनौर में रहने वाला लक्ष्मीनारायण पुत्र बादाम प्रजापति उम्र 14 वर्ष विगत 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से घर से बिना बताए गायब हो गया। परिजनों ने उसकी सभी संभव स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो कोलारस थाने पहुँचकर लक्ष्मीनारायण के बड़े भाई संजीव ने शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर से पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


