पोहरी। विधायक प्रहलाद भारती ने गत दिवस कृषि उपज मंडी समिति पोहरी की उपमंडी भटनावर में नवनिर्मित कार्यालय भवन सह विश्राम गृह, ट्रौलीशेड, शौचालय सहित कुल 49 लाख 90 हजार लागत राशि के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व उपमंडी भटनावर में कृषकों को ट्रॉलीशेड आदि की व्यवस्था न होने के चलते परेशानी उठानी पडती थी, किंतु विधायक भारती के प्रयास से निर्मित हुए ट्रॉलीशेड, शौचालय आदि से किसानों को सुविधा होगी। इसके पूर्व विधायक भारती के प्रयासों के फलस्वरूप ही मंडी प्रांगण की वाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
लोकार्पण के अवसर पर विधायक भारती ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे उन्होंने बताया कि मंडी बोर्ड द्वारा हाल ही में किसानों की सुविधा के लिए पेयजल एवं रोशनी आदि की व्यवस्था किए जाने के लिए 20 लाख की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से भटनावर उप मंडी प्रांगण में पानी का बोर लगाकर, 25000 लीटर की पानी की टंकी एवं पंप हाउस का निमार्ण कर किसानों को पानी उपलब्ध होगा साथ ही रोशनी की व्यवस्था हेतु बड़ी लाईटें आदि लगाई जाएंगी।
इस अवसर पर विधायक भारती के साथ अध्यक्ष कृषि उजप मंडी कमला आदिवासी, सचिव ओंकारलाल शर्मा, उपपुलिस अधीक्षक अशोक घनघोरिया, चौकी प्रभारी अंजली सिंह, डॉ. मोहन उपाध्याय मण्डल महामंत्री, डॉ हरिशंकर धाकड़, राधेश्याम त्रिवेदी, सुनील, घनश्याम, गजाघर धाकड़, रविन्द्र जादौन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राधाकृष्ण त्रिवेदी ने किया।






Be First to Comment