शिवपुरी। रन्नौद थाना अंतर्गत आने वाले ढचरा तिराह बामौर रोड पर बाइक सवार

कल्ला उर्फ कल्याण पुत्र बालकिशन लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम महुआ थाना मायापुर में रघुवंशी ट्रेवल्स की बस ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कल्ला अपनी भाभी को ग्राम सजाई में शादी समारोह के एक कार्यक्रम में छोड़कर अपने घर जा रहा था तभी बाइक की गति तेज होने से वह अपना नियंत्रण खो बैठा और यात्री बस से टकरा गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।






Be First to Comment