
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिल्लारपुर में विगत 11 अप्रैल को 30 वर्षीय महिला को कप्तान जाटव, लक्ष्मण जाटव, विनोद जाटव निवासीगण जेरान अमोला अगवा कर ले गए। आरोपीगणों ने महिला को गोविंदपुरी ग्वालियर ले गए जहाँ उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने महिला को 21 अप्रैल के तक रखा। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से भागकर आई और घटना की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर से धारा 376, 363, 343, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment