छठवें सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रजापति समाज के 62 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

शिवपुरी। जिस प्रजापति समाज को लोग माटी कला के नाम से जाने वह समाज आज बदलाव की बयार में बह रहा है प्रतिवर्ष शिवपुरी के ग्राम रातौर में सामूहिक विवाह सम्मेलन के माध्यम से समाजजन समाज संगठन की शक्ति को प्रदर्शित करते है और इससे दूर-दराज के प्रजापति समाज भी जुड़ते है ऐसे आयोजन समाज के लिए आदर्श है जिसके चलते आज इस समाज ने अपनी नई पहचान सामाजिक संगठन के रूप में दर्शाकर आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन के रूप में बनाई है जो अन्य समाजों के लिए भी अनुकरणीय है क्योंकि आज के परिवेश सामूहिक विवाह सम्मेलन समय की मांग है ऐेसे में शिवपुरी में रहकर समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति के यह सार्थक प्रयास प्रशंसनीय है कि वह प्रतिवर्ष अपने प्रयासों के द्वारा समाज को एकत्रित कर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कर समाज का गौरव बढ़ाते है। उक्त उद्गार प्रकट किए मेरठ से पधारे अखिल भारतीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहतास प्रजापति ने जो स्थानीय ग्राम रातौर में प्रजापति समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विशिष्ट अतिथिद्वयों में विधायक प्रहलाद भारती, राष्ट्रीय सचिव सुरेन्द्र सिंह प्रजापति नोएडा, कार्यक्रम संरक्षक व संयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति, प्रदेशाध्यक्ष रमेश प्रजापति आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम की शुरूआत मॉं सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ हुआ तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत हुआ।
सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग लेने वाले सभी 62 जोड़ों को अतिथियों ने आर्शीवाद प्रदान कर सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन के संरक्षक हरज्ञान प्रजापति ने कहा कि आज प्रजापति समाज माटी की कला के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी आगे आ रहा है जिसमें राजनीति, व्यावसाय, शिक्षा, समाजसेवा, चिकित्सा व कौशल उन्न्नयन क्षेत्र ऐसे में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर समाज को गौरान्वित करने वाली इन प्रतिभाओं से ही समाज का नाम रोशन होता है यह हमारे लिए प्रशंसा की बात है। कार्यक्रम का संचालन दाताराम प्रजापति ने जबकि आभार प्रदर्शन डॉ.विनोद प्रजापति द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल रफीक अप्पल, वरिष्ठ समाजसेवी अमन गोयल, राजेन्द्र जैन, राजेश गोयल रजत, केशवदास गुप्ता सहित प्रजापति समाज के आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष पुरूषोत्तम प्रजापति व प्रजापति महासभा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह प्रजापति कोलारस, नंदराम प्रजापति भौंती, सुरेश प्रजापति आदि शामिल रहे।






Be First to Comment