वरिष्ठ पत्रकारों व सिविल सेवा में चयनित अभिनव सक्सैना का भी होगा सम्मान
शिवपुरी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला शिवपुरी के द्वारा आज 01 मई मंगलवार को दोप. 12 बजे स्थानीय अस्पताल चौराहा शिवपुरी से बाईक रैली निकालकर कलेक्टे्रट पहुंच मुख्यमंत्री के नाम जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद वरिष्ठ पत्रकारों व मप्र लोक सेवा संघ में चयनित अभिनव सक्सैना को स्मृति चिह्न व उनके माता-पिता का माल्यार्पण कर शॉल-श्रीफल से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर विशेष रूप से मौजूद रहेंगें वहीं अंचल के वरिष्ठ पत्रकारों की सहभागिता भी आयोजन में होगी।
जानकारी देते हुए मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल)ने बताया कि प्रतिवर्ष मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा संपूर्ण प्रदेश भर में पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन जाता है इसी क्रम में 1 मई को दोप.12 बजे अंचल भर के सभी पत्रकार साथी एकत्रित होकर अस्पताल चौराहे से बाईक रैली निकालते हुए कलेक्टे्रट परिसर पहुंचेंगें जहां पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं से संकलित ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा जाएगा। इस बाईक रैली में जिले भर के समस्त पत्रकारसाथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। इस रैली-ज्ञापन के बाद स्थानीय भदैयाकुण्ड स्थित कैफेटेरिया परिसर में अंचल के वरिष्ठ पत्रकारो का माल्यार्पण कर शॉल-श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया जाएगा और सभी वरिष्ठों का मार्गदर्शन पत्रकारों को प्राप्त होगा ताकि युवा पीढ़ी और वर्तमान परिवेश में कार्य कर रहे पत्रकारों को उचित पत्रकारिता की बारीकियां सीखनें को मिल सके।





Be First to Comment