शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के ठकुरपुरा में रहने वाली 19 वर्षीय युवती कल दोपहर के समय अपने घर पर बैठी हुई थी ठकुरपुरा का ही रहने वाला बंटी उर्फ कपिल पुत्र कोमल भोज उसके घर आ गया और युवती को अकेला पाकर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश£ील हरकतें करने लगा। युवती द्वारा शोर मचाने पर युवक मौके से भाग निकला। युवती की शिकायत पर से पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।





Be First to Comment