शिवपुरी। रन्नौद के आदिवासी मोहल्ले में रहने वाला देवेन्द्र आदिवासी उम्र 13 वर्ष कल शाम 5 बजे मोहल्ले में ही खेल रहा था तभी पिकअप क्रमांक एमपी 33 जी 1370 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसमें टक्कर मार दी जिससे देवेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 एक के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।





Be First to Comment