Press "Enter" to skip to content

नरवर बारात में आए युवक की तालाब में डूबने से मौत

शिवपुरी। अपने दोस्त के विवाह समारोह में आए युवक देवेंद्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह

धाकड़ की कल्याणपुरा गांव के तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक खण्डवा का निवासी था जबकि वह बीएचईएल भोपाल में कार्यरत था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक देवेंद्र धाकड़ शिवपुरी में अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। वह शिवपुरी से बारात में नरवर गया। दोस्तों के साथ कल दोपहर वह कल्याणपुर गांव के पास एक तालाब में नहाने के लिए गया और नहाते समय वह डूूब गया। मृतक के दोस्तों ने उसकी तलाश की, लेकिन मृतक नहीं मिला तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद नरवर थाना प्रभारी सुरेश नागर दल बल सहित मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!