शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया महाविद्यालय के छात्रों ने आज महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि परीक्षा के दिनों में लाईट जाने से परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं महाविद्यालय में गंदगी भी बहुत है। छात्र नेता सत्यम नायक ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों सहित महाविद्यालय में प्रदर्शन किया।
श्री नायक के अनुसार महाविद्यालय में आज बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा थी। परीक्षा के उपरांत बीच-बीच में लाईट आ जा रही थी जिससे परीक्षार्थियों को अपनी परीक्षा देने में काफी दिक्कत आई। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश में स्वच्छता भारत अभियान चलाया जा रहा है। वहीं महाविद्यालय में चारों ओर धूल ही धूल दिखाई दे रही है। परीक्षार्थियों की बेचों पर धूल जमी हुई है जिससे परीक्षार्थी अपने हाथों से साफ कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि समस्याओं को लेकर जब वे प्राचार्य कक्ष में पहुंचे तो वहां कोई नहीं था और उन्हें एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।






Be First to Comment