Press "Enter" to skip to content

म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली रैली, सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी-मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया के आदेशानुसार मप्र प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब सिंह तोमर के निर्देशन में स्थानी जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला पंचायत सीईओ राजेश कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन से पूर्व मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव (ग्वाल)के नेतृत्व में मंगलम् से पैदल रैली निकाली तत्पश्चात बाईक रैली निकालकर कलेक्टे्रट पहुंचे। यहां ज्ञापन सौंपने के बाद स्थानीय भदैयाकुण्ड स्थित कैफेटेरिया परिसर में वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मानवाधिकार आयोग जिला संयोजक आलोक एम.इन्दौरिया, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र वशिष्ठ, अशोक कोचेटा, राकेश शर्मा, राधेश्याम सोनी, अनुपम शुक्ला, वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले, बृजेश पाठक जबकि अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष मेहताब ङ्क्षसह तोमर और विशेष अतिथि मप्र लोकेसवा संघ(यूपीएससी)में 522वीं रैंक प्राप्त कर चयनित अभिनव सक्सैना व उनके पिता एसडीओ अवधेश सक्सैना और 215वीं रैंक प्राप्त तन्मय वशिष्ठ के चाचा एड.अरूण शर्मा सहित जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल मंचासीन थे। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए वीरेन्द्र शर्मा भल्ले ने पत्रकार एकता पर बल दिया जबकि राकेश शर्मा ने पत्रकारों से आह्वान किया वह संगठन में रहकर औपचारिकताऐं ना निभाऐं बल्कि धरातल पर मिलकर काम करें तभी पत्रकारों की सार्थकता सिद्ध होगी। वीरेन्द्र वशिष्ठ ने सभी पत्रकारों को अपने अनुभवों से अवगत कराया और अपनी कलम को सही दिशा में कार्य करने की बात कही। पत्रकार अशोक कोचेटा में श्रमजीवी पत्रकार संघ के पुन: निर्वाचित जिलाध्यक्ष राजू यादव के द्वारा किए गए अथक परिश्रम को सराहा और इस दिशा में अन्य पत्रकारों से भी आगे आने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि आलोक एम.इन्दौरिया ने पत्रकारों की दशा और दिशा पर प्रकाश डाला और बताया कि श्रम करने वाले श्रमजीवी पत्रकार है और यह भी एक सेवा जिससे परिवार, समाज और देश की सेवा की जाती है पत्रकारों की एकजुटता आवश्यक है और एकजुट होकर इस तरह के आयोजन करें और संगठित होकर रहें। कार्यक्रम में यूपीएससी में चयनित अभिनव सक्सैना को स्मृति चिह्न व उनके पिता अवधेश सक्सैना व तन्मय वशिष्ठ के चाचा अरूण शर्मा का शॉल-श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार संघ के ज्ञानचंद जैन, महासचिव रशीद खान, कार्य.अध्यक्ष राजकुमार शाक्य, पूर्व अध्यक्ष विनय राहुरीकर, मणिकांत शर्मा, सेमुअल दास, मनोज भार्गव, परवेज खान, अशोक अग्रवाल, मुकेश जैन, विजय निराला, फरमान अली, योगेन्द्र जैन, विजय चौकसे, मनीष भारद्वाज, राम यादव, वीरेन्द्र माथुर चीकू, नरेन्द्र शर्मा, मानसिंह परिहार,भानु पारीक, जकी खान, अशरफ कुर्रेशी, संजय शर्मा, नेपाल बघेल, इस्लाम शाह, राजकुमार शर्मा, वीरू चौधरी, बंटी धाकड़, खालिद खान, राहुल अष्ठाना, आदि सहित नरवर से हनुमंत सिंह रावत व उनके साथी एवं करैरा से बृजेश पाठक व उनके सहयोगी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राम यादव ने जबकि आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल द्वारा व्यक्त किया गया।  
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!