3 मई को सौंपा जाएगा कलेक्टर को ज्ञापन, मांगे न मानने पर दी आंदोलन की चेतावनी
शिवपुरी। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर प्रदेश भर के शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी चरणबद्ध हड़ताल की घोषणा कर दी। संयुक्त मोर्चे के पदाधिकारी राजेंद्र पिपलौदा एवं रसीद खान साबिर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आंदोलन के क्रम में 3 मई को अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर तरूण राठी को शाम 4:30 बजे आंदोलनरत कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा जाएगा।
प्रेस बयान में बताया गया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों की 41 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। इन मांगों में प्रमुख मांग यह है कि वर्ष 2016 से न्यायालय के निर्णय के परिप्रेक्ष्य में पदोन्नति पर लगाई गई रोक को हटाकर अंतरिम व्यवस्था कर पदोन्नतियां तत्काल प्रारंभ की जाएं। लिपिकों को पांडे वेतनमान, चौधरी वेतनमान, पांचवा वेतनमान से चली आ रही वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए तथा 1 जनवरी 2006 से अपर ग्रेड पे स्वीकृत की जाए। गृह यात्रा भत्ता आदि केंद्र के समान दिया जाए। इसके अलावा भी तमाम अन्य मांगे हैं। राज्य कर्मचारी संघ के अजमेर सिंह यादव, राजपत्रित संघ के संजीव गौतम, सतीश अेनीके, शिक्षक संघ के सुशील अग्रवाल, वन कर्मचारी संघ के दुर्गाप्रसाद ग्वाल, अपाक संघ के दुबे जी बाथम, इंजीनियर संघ के हरिवल्लभ वर्मा, अजाक संघ के श्री कोड़े, मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक पेंशन संघ के अशोक सक्सैना, तृतीय श्रे्रणी के कपिल दुबे, पटवारी संघ के गोपाल प्रधान, लघु वेतन के सुधीर लोधी, स्वास्थ्य संघ के मनोज भार्गव, कर्मचारी कांग्रेस के अरविंद सड़ैया, राजकुमार सड़ैया, धर्मेन्द्र रघुवंशी, स्नेह रघुवंशी, संजय भार्गव, श्रीमती वंदना शर्मा, चंद्रशेखर बाबूजी, ओमप्रकाश जॉली, राजू गर्ग, राजू शर्मा, आपाक खान, महेश भार्गव, राजेंद्र जैन आदि ने ज्ञापन में भाग लेने की पुरजोर अपील की है।






Be First to Comment