जटिल,असाध्य,जीर्ण रोगों का निदान होम्योपैथिक चिकित्सा से संभव
शिवपुरी – पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक सक्सेना ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए पेंशनर एसोसिएशन शिवपुरी द्वारा वर्ष 2008 से निःशुल्क धर्मार्थ होम्योपैथिक चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है जिसमे हजारो मरीज लाभान्वित हो चुके है इसी क्रम में पुनः प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 10 बजे तक स्व. माधवराव सिंधिया निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सालय कोठी नं 14 के पीछे पेंशनर भवन में संचालन किया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ व अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ राकेश कुमार राठौर द्वारा जटिल ,असाध्य,जीर्ण रोगों के मरीजों की उनके लक्षणों के आधार पर चिकित्सा कर रोगों का होम्योपैथिक निदान हेतु होम्योपैथिक दवाओं का वितरण भी किया जाएगा सभी से आग्रह है कि निःशुल्क चिकित्सालय में पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में होम्योपैथिक चिकित्सा ब दवाओं का लाभ ले ।






Be First to Comment