नशेडिय़ों ने की युवक के साथ मारपीट, शराब के लिए पैसे नहीं देने से खिन्न था आरोपी

शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम नारई में रहने वाले राजकुमार पुत्र बद्रीप्रसाद जाटव उम्र 32 वर्ष के साथ गाँव के ही रहने वाले सोनू पुत्र रमेश जाटव और भैयन उर्फ खानदानी पुत्र महेश जाटव ने विगत रात्रि इसलिए मारपीट कर दी कि उसने आरोपियों को शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए। आरोपियों ने युवक को गंदी-गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।