शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम कुटवारा में रहने वाली एक युवती के नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम किया जा रहा है और उसे अलग-अलग नंबर से कॉल कर परेशान किया जा रहा है। युवती को संदेह है कि उसे दीपक लोधी निवासी कुटवारा द्वारा बदनाम किया जा रहा है। आरोपी द्वारा गंदे-गंदे पोस्ट डालकर युवती को सुनियोजित ढंग से बदनाम किया जा रहा था। परेशान होकर युवती ने कोतवाली स्थित साइबर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदेही के खिलाफ धारा 66 (सी) सूचना तकनीकी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।Froude Facebook ID बनाकर लड़की को बदनाम करने वाले युवक पर FIR दर्ज

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम कुटवारा में रहने वाली एक युवती के नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम किया जा रहा है और उसे अलग-अलग नंबर से कॉल कर परेशान किया जा रहा है। युवती को संदेह है कि उसे दीपक लोधी निवासी कुटवारा द्वारा बदनाम किया जा रहा है। आरोपी द्वारा गंदे-गंदे पोस्ट डालकर युवती को सुनियोजित ढंग से बदनाम किया जा रहा था। परेशान होकर युवती ने कोतवाली स्थित साइबर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदेही के खिलाफ धारा 66 (सी) सूचना तकनीकी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


