Press "Enter" to skip to content

योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक अनुशासन बनता है: डीआईजी आईटीबीपी

जिला जेल में सात दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

शिवपुरी। योग सभी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर और मस्तिष्क के संबंधों में सन्तुलन बनाने में मदद करता है। यह व्यायाम का एक प्रकार है जो, नियमित अभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक अनुशासन सीखने में मदद करता है। योग में प्राणायाम और कपाल-भाति योग क्रियाएं जो सबसे ज्यादा प्रभावी सांस की क्रियाएं हैं। इनका नियमित अभ्यास करने से लोगों को सांस संबंधी समस्याओं और उच्च व निम्न रक्तदाब जैसी बीमारियों में आराम मिलता है। योग वो इलाज है, यदि इसका प्रतिदिन नियमित रुप से अभ्यास किया जाए, तो यह बीमारियों से धीरे-धीरे झुटकारा पाने में मदद करता है, उक्त विचार डीआईजी आईटीबीपी राजकिशोर द्वारा जिला जेल में आयोजित सात दिवसीय योग शिविर के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। डीआईजी द्वारा जिला जेल परिसर में सभी कैदियों को योग अभ्यास कराया, साथ ही उन्हें योग का महत्व बताया। उनके साथ योग प्रशिक्षक अमरीस भी उपस्थित रहे। योग शिविर में जेल अधीक्षक दिलीप सिंह द्वारा भी योग किया गया। जेलर दिलीप सिंह ने बताया कि जिला जेल में सात दिवसीय योग शिविर लगाया जा रहा है जिसका बंदियों को फायदा मिलेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में बंदी एवं जेल स्टाफ मौजूद रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!