
शिवपुरी- इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में लोगों के प्यासे कण्ठों को तर करने के लिए लगातार पांचवीं बार लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन समिति के अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान अप्पल द्वारा अपने सभी साथियों की ओर से नि:शुल्क आर.ओ.शीतल प्याऊ की स्थापना कार्यालय स्थल गुना वायपास पर की गई। जिसका भव्य शुभारंभ कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव व पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार सहित शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा के संयुक्त आतिथ्य में हुआ। इस दौरान कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने लोकल ट्रक ऑपरेटर की इस कार्यप्रणाली को सराहा और इसे आमजन के लिए अनुकरणीय पहल बताया। इसके अलावा पूर्व डीएसपी सुरेश सिंह सिकरवार ने कहा कि लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन प्रतिवर्ष लोगों को ऐसी भीषण गर्मी में भी आर.ओ.का ठण्डा शुद्ध पेयजल पिला रही है इससे अनूठी सेवा और क्या हो सकती है इससे ना केवल आमजन बल्कि स्वयं ट्रक ऑपरेटर यूनियन भी लाभान्वित होगी जो शीतल पेय के रूप में अपनी प्यासे कण्ठों को तर कर सकेंगें। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष अप्पल भाई द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात प्याऊ शुभारंभ के बाद आमजन के लिए नि:शुल्क समर्पित कर दी गई इस प्याऊ के शुभारंभ बाद से लोगों की भीड़ यहां जुटना प्रारंभ हो गई जिसमें ना केवल आमजन बल्कि कई दूर-दराज के यात्रि भी शामिल हुए जिन्होंने इस प्याऊ पर आकर पानी पिया। इस प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष सूबेदार ङ्क्षसह कुशवाह (मुन्ना राजा), वरिष्ठ कांग्रेस नेता चन्द्र शेखर शर्मा चंदूबाबूजी, अजय गुप्ता अज्जू, विवेक सिंघल, सफदरबेग मिर्जा, खलील खान,संजय गुप्ता, कय्यूम खान, सईद खान, याकूब खान, इमरान खान, जुबैर खान, मुकेश राठौर, नरेन्द्र मंगल, राकेश मेहता, हाफिजजी, संतोष तायल, किलोईराम, शहीद भाई, लाले भाई, करीम भाई व हरविलास राठौर आदि सहित अन्य सैकड़ों ट्रक ट्रंासपोर्ट एवं लोकल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकार व ट्रक चालक मौजूद थे। अंत में सभी की उपस्थिति के प्रति आभार यूनियन अध्यक्ष अब्दुल रफीक खान द्वारा व्यक्त किया गया।






Be First to Comment