Press "Enter" to skip to content

16 मई से थम जाएंगी शादियां, 19 जून से फिर शुरू होंगे विवाह मुहूर्त

शिवपुरी। अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त के बाद अब 19 जून से शादी के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त का सिलसिला शुरू होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया से 29 अप्रैल अंतिम मुहूर्त तक खूब विवाह हुए।

अब मई में 11, 12 तारीख को शादी के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त हैं। दरअसल, 16 मई से अधिक मास लग जाएगा, इसके चलते विवाह नहीं होंगे। यह 13 जून को समाप्त होगा। इस दौरान लोग सप्त सागर, 84 महादेव और नौ नारायण की यात्रा करेंगे। वहीं ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अधिकमास खत्म होते ही जून में 19, 20, 21, 22, 23, 25, 29 तारीख व जुलाई में 6 व 10 तारीख को सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त हैं। 23 जुलाई को देवशयनी एकादशी पर देव सो जाएंगे और अगले 4 महीने चातुर्मास होने से विवाह नहीं होंगे।
इस साल अब 24 दिन ही शुभ मुहुर्त में गूंजेंगी शहनाइयां
मई- 11, 12, (16 मई से 13 जून तक अधिमास में विवाह नहीं होंगे)
जून- 14, 18, 20, 21, 23, 25, 27, 28, 29, 30
जुलाई- 4,5,6,9,10,11,15,16 (21 भड़ली नवमी एवं 23 जुलाई से देवशयनी एकादशी)
नवंबर- शादी नहीं होंगी। देवउठनी ग्यारस-19 नवंबर- शुक्र-अस्त से शादियां शुरू हो जाएंगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!